रक्तदान करते जिला प्रचारक
UP/हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी डॉ. प्रकाशमणी जी की 19वीं पुण्य स्मृति को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बागला जिला संयुक्त अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ने रक्तदान कर समाज के अन्य बंधुओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ वेदप्रकाश, बीके शांता बहिन, आरएसएस के नगर संघचालक डॉ पी पी सिंह, बीके दिनेश, बीके दुर्गेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में सेवा, सहयोग और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
विश्व बंधुत्व दिवस पर जिला प्रचारक ने किया रक्तदान

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















