Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

हरिद्वार से लौट रहे परिवार की पिकअप पेड़ से टकराई, 11 घायलथकान और नींद आने से चालक का बिगड़ा संतुलन, दो घायलों को आगरा रेफर

banner 120x600
banner 468x60


UP/hathras रात्रि में हुई बस दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को बाग्‍ला हॉस्‍पीटल भेजते हुए हाथरस। देर रात गांव महमूद बरसे के निकट करीब पौने दो बजे वाहन संख्या यूपी 80 जीटी 2187 अनियंत्रित होकर सड़क की विपरीत दिशा में स्थित पीपल के पेड़ से जा टकराया। हादसे में वाहन सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेजदिया है।
शनिवार को पुलिस के अनुसार मिली जानकारी में एक ही परिवार के लोग चार अगस्त को आगरा के मलपुरा से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। चार दिनों से लगातार इसी वाहन से यात्रा करने के बाद शुक्रवार रात हरिद्वार से अपने गांव मलपुरा लौट रहे थे। महमूद बरसे के पास चालक रमन पुत्र चंद्रपाल, उम्र करीब 35 वर्ष, को थकान और नींद आ जाने के कारण पिकअप वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और पिकअप सड़क की दूसरी दिशा में जाकर पेड़ से टकरा गई। घटना की जानकारी होते ही राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी मयफोर्स के मौके पर पहुंच गई और ऐंबुलेंस के जरिए लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला हाॅस्पीटल भेजा। जहां सभी का उपचार कराया गया। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए इंद्रा पत्नी धर्मेंद्र और ऋतिक पुत्र सुनील को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे में इंद्रा पत्नी धर्मेंद्र (42), दीपक (16), संजय (40), ऋतिक (15), आदि (13), रितु (12), धर्मेंद्र (42), चालक रमन (35), रेखा (28), पिंकी (38) और ओम (40) घायल हुए हैं। सभी मलपुरा थाना क्षेत्र,  आगरा के निवासी बताए गए हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *