UP/Hathras नानऊ रोड स्थित बिजली का जर्जर पोलहाथरस। कस्बा में नानऊ मार्ग स्थित किशनपुरी मोहल्ले में सड़क किनारे लगा बिजली विभाग का लोहे का एक पोल पूरी तरह नीचे से खोखला बिजली का जर्जर पोल जिससे होकर हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं, यह पोल बड़े हादसे को दावत दे रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में हर समय भारी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है।
शुक्रवार को मुहल्ला निवासियों ने बताया कि यह पोल पिछले काफी समय से अपनी जर्जर हालत में खड़ा है और कभी भी तेज हवा या किसी वाहन के धक्के से गिर सकता है। इसके गिरने से राहगीरों और आसपास के लोगों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में जब सासनी विद्युत विभाग के एसडीओ आशीष रतन से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तुरंत ही जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी और जल्द से जल्द इस खतरनाक पोल को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
नानऊ मार्ग पर हादसे को न्योता दे रहा खोखला बिजली का पोल,

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















