UP/HATHRAS गांव गोहाना में धरने पर बैठे भाकियू टिकैत नेता भोला सूर्यवंशी हाथरस। क्षेत्र में बदहाल सड़कों और लचर बिजली व्यवस्था से त्रस्त किसानों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनरतले संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज कर दिया गया।
सोमवार को सुबह 8 बजे से ही क्षेत्र के तमाम किसान नया नगला गौहाना (सासनी) स्थित धरना स्थल पर भारी संख्या में जुट गए और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि कई बार पत्राचार और मौखिक शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन और कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। भाकियू टिकैत के नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्याओं के समाधान का ठोस आश्वासन नहीं देते और धरातल पर काम शुरू नहीं होता, तब तक यह धरना किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं किया जाएगा।
hathras सड़क और बिजली की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना शुरू,

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















