UP/Aligarh अलीगढ़ थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी काफी समय से उसका रास्ता रोककर परेशान कर रहा था और विरोध करने पर धमकियां देता था। महिला के अनुसार, 23 जुलाई को जब वह घरेलू सामान लेने जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर युवक ने कथित रूप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने पहले भी थाना क्वार्सी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए। इसके बाद महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अलीगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Home
अलीगढ
Aligarh महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग लेकर SSP के पास पहुंची पीड़िता
Aligarh महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग लेकर SSP के पास पहुंची पीड़िता

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















