UP/HATHRAS : श्री हनुमान चालीसा पाठ करते बजरंगीहाथरस। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित कोतवाली चैराहे के हनुमान मंदिर में देर शाम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय बजरंगदल के बजरंगियों और स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से किया। इससे पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इसके पश्चात विद्वान आचार्यों के सानिध्य में श्री हनुमान जी की भव्य आरती संपन्न की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं और प्रबुद्धजनों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक जागरूकता के प्रसार तथा सामाजिक एकता व सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोहित बजरंगी, गणेश बजरंगी, एदल सिंह, राहुल, शिवराम, मुनीश, विकास, करन, गोलू, सोमेश, जस्मीत, दीपक सोलंकी, निक्की, प्रिंस, विशाल उपाध्याय, कृष्णा चैधरी सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।——————————————————————————————————-
विश्व कल्याण की कामना से बजरंगियों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Read Also
Recommendation for You

नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी बैठक करते हुए UP/हाथरस।नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने तहसील सभागार सिकन्दराराऊ…

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीजीएम अतुल कुमार मिश्र UP/हाथरस। मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा…















