Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाबशहर के विभिन्न स्थलों पर हुआ गुरु पूजन, शिष्यों ने लिया आशीर्वादफोटो

banner 120x600
banner 468x60

UP/HATHRAS आचार्य पंडित सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी से आशीर्वाद प्राप्त करती पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी. धर्म भवन में आशीर्वाद प्राप्त करते श्रद्धालुहाथरस। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना का अनुपम संगम देखने को मिला। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शिष्यों और श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।नयागंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष आचार्य पंडित सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी का श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर विधिवत पूजन किया। शिष्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।अपने आशीर्वचन में आचार्य पंडित सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि जीवन को संस्कार, सत्य, सेवा और मानवता का मार्ग भी दिखाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, सदाचार और समाज सेवा के भाव के साथ जीवन जीने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, हरिशंकर माहौर, प्रतिभा कमल माहौर, गौरव आर्य, शरद माहेश्वरी, रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, राजेश गुड्डू, अनुराग अग्निहोत्री, सुमित शर्मा, अमित भौतिक, विवेक गुप्ता, विपुल शर्मा, रामकुमार, बंटी गौड़, दिलीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।उधर, मालिन गली स्थित ओसवाल चौक के धर्म भवन में भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज, ब्रह्मलीन पंडित गोवर्धन नाथ मिश्राचार्य तथा धर्माचार्य पंडित सुरेश चंद्र मिश्र के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में शिष्य-शिष्याओं ने धर्माचार्य पंडित सुरेश चंद्र मिश्र के आवास पर पहुंचकर पूज्य गुरुदेव की छवि का पूजन, आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के सान्निध्य से जुड़े संस्मरण साझा किए और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जो श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने दूरभाष के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, गौरव आर्य,  उमाशंकर जैन, संजय दीक्षित, महादेव शरण अटल, पुष्कर कुमार, नीरज चक्रपाणि, दीपक, जिनेंद्र जैन, शुभम गुप्ता, आशीष सेंगर, उमाकांत पुंडीर, उमाकांत कुलश्रेष्ठ, श्रीकृष्ण अरोरा, प्रमोद कौशिक, एच.ओ.पी. शर्मा, अजय बंसल, मुकेश वार्ष्णेय, नरेंद्र बंसल, मुकेश मित्तल, राजेंद्र बंसल, पवन वार्ष्णेय सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर बृजेश चंद्र मिश्र एवं पंडित देवेश मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे शहर में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *