Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय सीए दिवस पर वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सम्मानित

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras भूषण कुमार अग्रवाल को सम्मानित करते हुए हाथरस। राष्ट्रीय सीए दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने सम्मान समारोह आयोजित कर वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट भूषण कुमार अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान और ईमानदारी के लिए प्रशस्ति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में राधा गवार, नेहा गुप्ता, सीमा सबलोक, पूजा सिंह और दीप्ति अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *