Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

अज्ञात कारणों के चलते किया विषाक्त का सेवन,परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras हाथरस। सासनी कोतवाली क्षेत्र के जरैया गांव में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, जरैया गांव निवासी 45 वर्षीय नन्हे पुत्र रोशनलाल ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। कुछ ही देर में जहरीले पदार्थ का असर होने लगा और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। वह बेहोशी की हालत में आ गया।
घर के अन्य सदस्यों को जब इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया। परिजन बिना समय गंवाए नन्हे को एक निजी वाहन से सासनी सीएचसी लेकर पहुंचे।
सीएचसी प्रभारी (एमओआईसी) डॉ. पंकज कुमार ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, हालत में सुधार न होने और स्थिति गंभीर बनी रहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति को विषाक्त सेवन के मामले में अस्पताल लाया गया था। शुरुआती इलाज देने के बाद उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *