UP/ Hathras नगला बत्तीसा में हुए झगडे में चलते लाठी डंडेहाथरस।गांव नगला बत्तीस में मक्का सुखाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, यह विवाद इतना बढा कि दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होगया। घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण सीएचसी में कराया है, दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर कोतवाली में पुलिस को दी है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला बत्तीसा का पुष्पेंद्र सड़क किनारे पॉलीथिन बिछाकर मक्का सुखा रहा था, तभी उसी रास्ते से पप्पू अपने बेटे अजय के साथ पशुओं को लेकर गुजर रहा था। पशुओं के निकलने के कारण मक्का बिखर गई और पॉलीथिन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे लेकर पप्पू और पुष्पेन्द्र में जमकर मुंहवाद हो गया। थोडी ही देर में मुंहवाद इतना बढा कि दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए और एक दूसरे के ऊपर प्रहार करने लगे। घटना में पुष्पेंद्र, पप्पू और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं घटनास्थल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों द्वारा मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सासनी कोतवाली लेकर आए, जहाँ से पुलिस ने उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।-
मक्का सुखाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे तीन घायल

Read Also
Recommendation for You

नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी बैठक करते हुए UP/हाथरस।नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने तहसील सभागार सिकन्दराराऊ…

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीजीएम अतुल कुमार मिश्र UP/हाथरस। मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा…















