Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

हरियाली बढ़ानी है तो मृदा बचाइये- डॉ. पुष्पेंद्र सिंहए डी बेसिक आगरा ने डॉ पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ. सतना को पर्यावरण योद्धा सम्मान से किया सम्मानित

banner 120x600
banner 468x60


Hathras/ कार्रक्रम में मौजूद डा; सतना और डा; पुष्‍पेन्‍द्रहाथरस। बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया द्वारा डायट आगरा में शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद से डॉ पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ. सतना सिंह को पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में आगरा के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक मुख्य अतिथि धीरेन्द्र कुमार रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. राकेश सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरुद्ध यादव उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य आगरा ने की। मंच संचालन डॉ.राजेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया ने किया। मुख्य अतिथि धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जीवन का अर्थ ही जीव और वन है। अर्थात हमें जीवन की रक्षा के लिए वनों की रक्षा करनी होगी और पौधारोपण पर विशेष ध्यान देना होगा। डायट प्रवक्ता मनोज वार्ष्णेय ने विप्रो आर्थियन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता जूनियर हाई स्कूल छौंक के विज्ञान अध्यापक डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने मृदा संरक्षण पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मृदा का महत्व, मृदा अपरदन, मृदा संरक्षण की सरकारी पहल के बारे में विस्तृत से समझाया। मुख्य वक्ता पीएमश्री संविलियन विद्यालय बिजलीघर सासनी की विज्ञान शिक्षिका डॉ. सतना सिंह ने जल प्रदूषण, कारण एवं प्रभाव एवं संरक्षण का पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा प्रस्तुतीकरण किया। डॉ पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ. सतना के सम्मानित होने पर राज्य पुरस्कृत अध्यापक कुंवर पाल गौतम, बहोरन सिंह, सत्यपाल सिंह, गुरु प्यारी सत्संगी एवं डॉ अशोक कुमार, डॉ.सतीश कुमार, ज्योति, रजनी वाला, रश्मि सिंघल, आलोक जैन आदि ने बधाई दी।-

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *