हाथरस / गांव भोजगढी में कलश शोभायात्रा में शामिल भक्तहाथरस। गांव भोजगढ़ी में भव्य कशल शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। आनंद शर्मा पुत्र श्री गिरिराज किशोर शर्मा वैद्य जी और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से अयोजित कलश शोभा यात्रा से गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
शनिवार को निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा के दौरान पुरुषों ने हाथों में ध्वज धारण किए हुए थे, जबकि महिलाएं सिर पर कलश लेकर वाद्ययंत्रों की धुन पर भक्ति गीतों के साथ चल रही थी। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मुहल्लों और गलियों में होकर निकाली गई जिसमें सैकडों महिला पुरूष शामिल हुए। कलश शोभायात्रा के बाद कथा व्यास पंडित श्री मुकेश शास्त्री जी (भागवताचार्य) ने गौकर्ण और धुंधकारी की कथा का रोचक वर्णन करते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मोक्ष का मार्ग दिखाती है वहीं पापों से भी मुक्ति दिलाती है। कथा के क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 27 जून से 5 जुलाई तक किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी।
भोजगढ़ी में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















