हाथरस / गांव रूदायन में घायल युवक का उपचार करते चिकित्सकहाथरस। गांव रुदायन में जमीन की पैमाइश के दौरान दबंगों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे पिता पुत्र घायल हो गये, घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। वहीं पीड़ित ने घटना की शिकायत गांव के ही करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद पिता-पुत्र का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।गुरूवार को कोतवाली में गांव रूदायन निवासी पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत में जुगेंद्रपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह ने कहा है कि उसका गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन की सीमा को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। पीड़ित का आरोप है कि जब वह राजस्व लेखपाल के समक्ष अपना पक्ष रख रहे थे, तभी उनका बेटा महेश वहां पहुंचा। महेश के आते ही विपक्षीगण ने उन पर और उनके बेटे पर लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया। घटना के समय लेखपाल भी मौके पर मौजूद थे। इस हमले में पिता-पुत्र दोनों को चोटें आई हैं। पीडित ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ कोतवाली में घटना की शिकायत की है। वहीं पुलिस ने जुगेंद्र सिंह और उनके बेटे महेश को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सासनी सीएचसी भेजा, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम ने उनका डॉक्टरी परीक्षण किया।-
सासनी में जमीन पैमाइश के दौरान दबंगों ने किया पिता-पुत्र पर हमला

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















