Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

उर्मिला मातोंड़कर के पूर्व पति मोहसिन अख़्तर ने निधा भट्ट से शादी की, नोट शेयर किया

banner 120x600
banner 468x60

बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर ने अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया है। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने हाल ही में निधा भट्ट के साथ एक निजी शादी समारोह में शादी की और सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ यह खुशी की खबर साझा की। मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के साथ, उन्होंने प्यार, आभार, हीलिंग और दोबारा खुशी पाने के बारे में दिल को छू लेने वाला नोट लिखा।

मोहसिन अख्तर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

निधा भट्ट से शादी के बाद मोहसिन अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने जीवन के सफर और इस नए रिश्ते के लिए आभार व्यक्त किया। मोहसिन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अच्छे इरादे, सच्चा प्यार, सब्र और भरोसा इंसान को सही मंजिल तक पहुंचाते हैं। उन्होंने निधा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने उनकी जिंदगी में खुशियां और रोशनी भर दी है। मोहसिन ने लिखा कि वह निधा की ईमानदारी और साथ के लिए बेहद आभारी हैं।

banner 325x300

मां को भी किया याद

पोस्ट में मोहसिन ने अपनी दिवंगत मां को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी मां का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। मोहसिन ने भावुक अंदाज में लिखा कि वह अपनी मां को बहुत याद करते हैं और उनसे हमेशा प्यार करेंगे।

उर्मिला मातोंडकर से हुई थी पहली शादी

मोहसिन अख्तर की पहली शादी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी। साल 2024 में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आई थीं। बाद में रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उर्मिला ने सितंबर 2024 में मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

शादी को लेकर खूब हुई थी चर्चा

उर्मिला और मोहसिन की शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी। इसकी वजह दोनों का अलग-अलग धर्म से होना और उनके बीच करीब 10 साल का उम्र का अंतर था। शादी के समय उर्मिला 42 साल की थीं, जबकि मोहसिन 32 साल के थे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *