Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश व प्रदेश में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत कार्यक्रम आयोजित किया

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस से नीरज चक्रपाणी की रिपोर्ट

हाथरस- 5 जून। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश व प्रदेश में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज सांसद प्रतिनिधि व भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ठा.राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया के नेतृत्व में कई स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया और वृक्ष लगाए गए।। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज पर्यावरण दिवस पर सांसद प्रतिनिधि व भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ठा. राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में वृक्षारोपण अभियान चलाते हुए ठा. राजेश सिंह गुड्डू सांसद प्रतिनिधि ने रामपुर हाथरस जंक्शन, मौहल्ला सीयलखेड़ा तथा मथुरा रोड पर अर्पित ढाबा पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने व सही व शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ श्वांस लेने एवं पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।। इस दौरान उनके साथ विवेक गुप्ता मंडल अध्यक्ष हाथरस, अरुण चौधरी मंडल अध्यक्ष मुरसान ,चौधरी गजेंद्र सिंह राना जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, अर्जुन वाल्मीकि मंडल महामंत्री, अशोक गोला सभासद, पवन रावत आईटी सेल संयोजक, अरविंद दिवाकर जिला मंत्री युवा मोर्चा, कृष्णा पहलवान मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, डॉ. विनोद कुशवाहा शक्ति केंद्र संयोजक रामपुर, मंडल महामंत्री महेश चंद वर्मा आदि मौजूद थे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *