Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

अधिवक्ता ने की आरटीआई एक्टिविस्ट की पीट-पीट कर हत्या, रात में दोनों ने पी थी शराब

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट ने शराब पी। दोनों में कहासुनी हो गई। अधिवक्ता ने आरटीआई एक्टिविस्ट के सिर पर ईंट व बोतल से वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। शहर के विवेकानंद कॉलोनी में अधिवक्ता तरुण शर्मा ने अपने ही कार्यालय पर आरटीआई एक्टिविस्ट अनुराग ज्योति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना बीती देर रात की है। दोनों मित्रों ने रात में शराब का सेवन किया और नशे में हीं दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आवेश में आकर तरुण ने अनुराग के सिर पर ईंट व बोतल से वार कर दिए। सुबह तक अनुराग कार्यालय में लहूलुहान हालत में पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता को हिरासत में लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *