UP/हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को अपराह्न 3:50 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था ठीक मिली, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत अधिकांश कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। डॉ. संजीव कुमार भी मौजूद नहीं मिले। फोन पर उन्होंने सीएमओ कार्यालय में होने की जानकारी दी, जबकि चिकित्सा प्रभारी को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। एक चिकित्सक के आवास में संविदा एएनएम अर्चना के कई वर्षों से रहने की जानकारी मिली। बिजली बिल और किराया नहीं देने पर चिकित्सा अधीक्षक को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि नियमानुसार वेतन से कटौती की जा सके। प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा अभियान के तहत 76 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई तथा 28 एक्स-रे किए गए। पैथोलॉजी में गर्भवती महिलाओं की जांच प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए।
Hathras;सीएचसी सहपऊ के निरीक्षण में अधिकांश एनएचएम कर्मी मिले अनुपस्थित

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















