UP/हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इटावा स्थित माया मैरिज होम में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश के 75 जिलों के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। हाथरस से नगर अध्यक्ष तरुण पंकज के साथ प्रदेश मंत्री निर्देश चंद वार्ष्णेय, प्रदेश युवा संगठन मंत्री राहुल गुप्ता ट्रांसपोर्टर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर चार्ज का विरोध करते हुए 10 तारीख को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने और 15 तारीख को बाजारों में काले झंडे लेकर विरोध जताने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों से यूपीआई के बजाय नकद भुगतान के लिए ग्राहकों को प्रेरित करने की अपील की गई। नगर अध्यक्ष तरुण पंकज ने बताया कि हाथरस में भी 15 तारीख को विशाल कार्यक्रम आयोजित कर यूपीआई एमडीआर चार्ज के विरोध में आवाज उठाई जाएगी। बैठक में खाद्य विभाग के नए नियमों, सोने-चांदी के आभूषणों पर बीआईएस संबंधी व्यवस्था और मंडी समिति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी विरोध जताया गया।
Hathras;यूपीआई एमडीआर चार्ज के विरोध में 15 को व्यापारी करेंगे प्रदर्शन

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















