UP/हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सासनी क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी रजाक पुत्र फरयाद अपनी पत्नी रिजवाना के साथ गुरुवार सुबह करीब सात बजे ऑटो से आगरा से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-93 पर सासनी क्षेत्र में उनका ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिजवाना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
Hathras;ऑटो पलटने से पति-पत्नी घायल, महिला अलीगढ़ रेफर

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















