Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras;269 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत

banner 120x600
banner 468x60

UP/हाथरस। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों के पुनर्स्थापन के लिए 1 अक्टूबर से वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया गया है। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मोहित कुमार ने बताया कि जिले में 3354 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के दौरान 1244 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी। इनमें 975 किलोमीटर की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि 269 किलोमीटर सड़क का दुरुस्तीकरण कराया जाना बाकी है।ग्रामीण सड़क की स्थिति की शिकायत जल सारथी ऐप पर फोटो-वीडियो के साथ दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी। पेयजल योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 18001212164 भी उपलब्ध है। अभियान के तहत शेष सड़कों का पुनर्स्थापन युद्धस्तर पर कराया जाएगा।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *