UP/ Hathras; मंचासीन अतिथि हाथरस। श्री दाऊजी महाराज मेला पंडाल में ‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ संगीतमय एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और भाजपा महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना और नृत्य की प्रस्तुति दी।भजन गायक विशाल दुबे, ईशा गुप्ता, प्राची दीक्षित और राघव ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। ईशा वर्मा ग्रुप और भूमिका गुप्ता ने कथक व नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य आकर्षण भजन गायक रामावतार शर्मा की प्रस्तुति रही। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मथुरा से आए रामकृष्णानंद महाराज और राम जी महाराज भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन माही वी. कुमार ने किया। संयोजक योगेश वार्ष्णेय ने अतिथियों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आयोजक मौजूद रहे।
Hathras;एक दिन दाऊ बाबा के नाम कार्यक्रम में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















