up/ हाथरस-। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बीएलएस स्कूल में युवा उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वंदे मातरम् का सामूहिक गान हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने युवाओं और उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए समय-समय पर अनेक प्रकार के प्रयास किए गए। क्रूर अत्याचार और विभिन्न नीतियों के माध्यम से देश के व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। अपनी मुद्रा का अविमूल्यन के शर्त पर व्यापार करने के लिये मजबूर किया गया।इसके बावजूद आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है, जिसमें युवा उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक शक्ति को और मजबूत करने के लिए युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे आना होगा। धर्मो रक्षति रक्षितः की भावना को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के जागरूक और सक्षम लोग आगे नहीं आएंगे, तब तक अनेक समस्याएं बनी रहेंगी।
मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने युवा उद्यमियों को सात महत्वपूर्ण बिंदुओं के माध्यम से राष्ट्रहित में उद्यमिता, स्वावलंबन, नवाचार, रोजगार सृजन, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करे तो भारत को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिगढ़ विभाग की महिला समन्वयक प्रज्ञा वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजीव पुंडीर ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में युवा उद्यमियों एवं अन्य लोगों की सहभागिता रही।
Hathras; देश की आर्थिक मजबूती के आधार -विभाग कार्यवाह योगेश आर्य

Recommendation for You

up/Hathras; एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेताहाथरस। ग्राम पंचायत अमरपुर घना में जलभराव और खराब रास्तों…
















