up/ Hathras गिरफ्तार आरोपी हाथरस। थाना हसायन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक, पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर और दुकान से चोरी किया गया पान मसाला, सुपारी, तंबाकू व सिगरेट बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को खिटौली गांव के कट के पास चेकिंग के दौरान अनुराग पुत्र मलखान निवासी खिटौली और कन्हैया पुत्र हरिपाल निवासी मथुरापुर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या यूपी 86 एएस 6976, पांच किलो का गैस सिलेंडर तथा अन्य सामान बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपियों ने 21 अगस्त की रात रति के नगला स्टेशन जाने वाली सड़क के पास खोखे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने तथा मथुरापुर से बाइक चोरी कर उसे बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा एवं थाना हसायन पुलिस टीम ने की।
Hathras; वाहन चोरी और दुकान में सें धमारी के दो आरोपी गिरफ्तार

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















