UP/ हाथरस।कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर में पशुओं को कैंटर में चढ़ाते समय 22 वर्षीय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मोहल्ला नौखेल निवासी अमन पशु खरीदने खिजरपुर गया था। पशुओं को कैंटर में चढ़ाते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह झुलसकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
हाथरस। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा

Recommendation for You

UP/ हाथरस। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य…
















