Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras दाऊजी महाराज मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजाप्रवेश-निकासी के अलग मार्ग, पार्किंग और वैकल्पिक रास्ते होंगे विकसित; स्थायी व्यवस्थाओं पर जोर

banner 120x600
banner 468x60

up/Hathras, राजकीय मेले की तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी अतुल वत्स व  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा हाथरस। आगामी माह से शुरू होने वाले ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मेला परिसर का भ्रमण किया। ले-आउट प्लान के माध्यम से व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डीएम ने अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेला परिसर में प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने के निर्देश दिए, जिससे भीड़ का दबाव कम हो और आवागमन सुचारू बना रहे। पार्किंग स्थल को व्यवस्थित रूप से विकसित करने तथा वाहनों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने को कहा। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं त्वरित निकासी के लिए पर्याप्त वैकल्पिक मार्ग विकसित करने और इनका पूर्व परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए।डीएम ने मेला परिसर में साफ-सफाई, जल निकासी और स्थायी इंटरलॉकिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। विद्युत पोलों को सुरक्षा की दृष्टि से कवर करने तथा पर्याप्त संख्या में वॉच टावर स्थापित करने को कहा। दुकानों और झूलों के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित करने के निर्देश दिए गए, ताकि भीड़ नियंत्रण और आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।जिलाधिकारी ने कहा कि दाऊजी महाराज का मेला राजकीय होने के साथ ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी रखता है। इसलिए ऐसी स्थायी और बहुउपयोगी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, जिनका आगामी वर्षों में भी उपयोग किया जा सके। इससे मेले की व्यवस्थाएं मजबूत होंगी और हर वर्ष होने वाले आवर्ती खर्च में भी कमी आएगी।डीएम ने मेला परिसर में स्थापित किए जाने वाले कंट्रोल रूम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया।उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि मेले की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। मेले की भव्यता के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्था को सर्वोच्च महत्व दिया जाए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि./रा., अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *