Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

विश्व बंधुत्व दिवस पर जिला प्रचारक ने किया रक्तदान

banner 120x600
banner 468x60


रक्तदान करते  जिला प्रचारक
UP/हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी डॉ. प्रकाशमणी जी की 19वीं पुण्य स्मृति को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बागला जिला संयुक्त अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ने रक्तदान कर समाज के अन्य बंधुओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ वेदप्रकाश,  बीके शांता बहिन, आरएसएस के नगर संघचालक डॉ पी पी सिंह,  बीके दिनेश, बीके दुर्गेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में सेवा, सहयोग और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *