Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर सीएचसी सासनी पहुंची लखनऊ की उच्चस्तरीय टीम, वित्तीय व प्रशासनिक गड़बड़ियों की जांचअधिकारी के कक्ष में जांच पर बिफरे शिकायतकर्ता, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

banner 120x600
banner 468x60

साल से जमे अधिकारी और नियमों के उल्लंघन के साक्ष्य सौंपे
UP/Hathras स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी के कक्ष में गोपनीयता से जांच करती लखनऊ की स्‍वास्‍थ्‍य टीमहाथरस। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच के लिए लखनऊ से एक उच्चस्तरीय स्वास्थ्य टीम ने छापेमारी की। संयुक्त निदेशक (प्रशासन) डॉ. अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शिकायती पत्र के आधार पर विभिन्न अभिलेखों और साक्ष्यों का गहनता से सत्यापन किया। हालांकि, जांच प्रक्रिया की कार्यशैली को लेकर शिकायतकर्ता ने निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने बताया कि उन्होंने गत 23 मई को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से सीएचसी सासनी में व्यापक भ्रष्टाचार और नियमों के खुले उल्लंघन की लिखित शिकायत की थी। स्वास्थ्य मंत्री के कड़े निर्देश पर शासन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। शिकायतकर्ता अविनाश तिवारी ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की मुख्य शिकायत दर्ज कराई गई थी, जांच उसी अधिकारी के कक्ष में और उन्हीं की मौजूदगी में संचालित की गई। उन्होंने तर्क दिया कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी को पहले पद से हटाया जाना चाहिए था, ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके।
बॉक्स 11 साल से एक ही जगह तैनाती और पदभार पर सवाल
शिकायत के प्रमुख बिंदुओं में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है कि आखिर किस शासनादेश के तहत फर्स्ट रेफरल यूनिट पर लेवल वन के चिकित्सक को चिकित्सा अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद का प्रभार सौंपा गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह की पिछले 11 वर्षों से लगातार सीएचसी सासनी में हुई तैनाती को लेकर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियों से जुड़े कई दस्तावेजी साक्ष्य समिति को सौंपे। जांच करने आए अफसरान डॉ. अमित कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सासनी केंद्र से संबंधित कई गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की सत्यता और जमीनी हकीकत परखने के लिए टीम ने मौका मुआयना किया है। पूरी जांच प्रक्रिया पूरी गोपनीयता के साथ संपन्न की गई है और जल्द ही निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *