Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने पर पंचायत सचिवों और सहायकों को दिया प्रशिक्षण

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras मां सरस्वती के सम्मुख  दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए हाथरस। जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) में विकास खंड सिकंद्राराऊ के ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों के लिए पंचायतों की स्वयं की आय  विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विकास खंड के सभी पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गजेंद्र तोमर, सहायक विकास अधिकारी प्रेम किशोर यादव तथा डीपीआरसी की वरिष्ठ फैकल्टी सीमा चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।सहायक विकास अधिकारी गजेंद्र तोमर ने ग्राम पंचायतों की आय के नए स्रोत विकसित करने तथा ओएसआर के अंतर्गत शुल्क संग्रह की प्रक्रिया में ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ फैकल्टी सीमा चौधरी ने पंचायतों की वित्तीय आत्मनिर्भरता में ओएसआर के महत्व पर प्रकाश डाला।मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार चौधरी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गोवर्धन योजना, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सामुदायिक शौचालय एवं ठोस कचरा प्रबंधन के माध्यम से पंचायतों की आय बढ़ाने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा 243एच के तहत ग्राम पंचायतों को कर लगाने और उसकी वसूली का अधिकार प्राप्त है।प्रशिक्षक भूप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि पंचायतें कॉमन सर्विस सेंटर (जन सेवा केंद्र) के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र जारी कर तथा पंचायत सहायकों को बैंक संवाददाता के रूप में जोड़कर भी अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं। वरिष्ठ फैकल्टी सीमा चौधरी ने ओएसआर पोर्टल और पंचायतों की आय बढ़ाने के विभिन्न स्रोतों की जानकारी दी।प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों का चार्ट पेपर एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि  जनपद के सभी विकास खंडों के पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *