Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

सासनी में पांचवे दिन बिजली संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी

banner 120x600
banner 468x60


UP/Hathras बिजलीघर में धरना प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारीहाथरस। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले लखनऊ में चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के समर्थन में सासनी में बिजली संविदा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा।
सोमवार को धरने के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की और शासन व विभागीय अधिकारियों से अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की पुरजोर अपील की। वक्ताओं ने कहा कि संविदा और निविदा कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित चली आ रही हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण अब तक उनका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। कर्मचारियों ने बताया कि वे बेहद विषम और जोखिम भरी परिस्थितियों में दिन-रात मुस्तैद रहकर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं, कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरण और बुनियादी सेवा संबंधी अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करना, सेवा सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, तथा ईपीएफ और ईएसआई जैसी अनिवार्य सुविधाएं शामिल हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इस आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। इस दौरान उपखंड सासनी के समस्त बिजली संविदा कर्मचारी और संघ के प्रमुख पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *