UP/Aligarh:श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में “नो इंसिडेंट-नो एक्सीडेंट” के लक्ष्य के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ मार्गों पर मीट की दुकानों को बंद रखने और आबकारी दुकानों को ढकने के निर्देश दिए। रामघाट-कल्याण मार्ग की खराब मरम्मत पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए अधिकारियों को कहा। नगर निगम और अन्य विभागों को प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी अधिकारियों को क्षेत्र में रहकर लगातार निगरानी करने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी। इस अवसर पर नगर आयुक्त, एसपी सिटी, एडीएम सिटी, एसपी ट्रैफिक, एसपी ग्रामीण, एडीएम प्रशासन, समस्त एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित, अग्निशमन अधिकारी, सभी अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Home
अलीगढ
कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में अलीगढ़ प्रशासन, डीएम का सख्त संदेश- "नो इंसिडेंट, नो एक्सीडेंट
कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में अलीगढ़ प्रशासन, डीएम का सख्त संदेश- “नो इंसिडेंट, नो एक्सीडेंट

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















