UP/HATHRAS मूक बघिर को कान की मशीन देते संस्था अध्यक्ष योगेश यादवहाथरस। गांव भोजगढ़ी में मानसिक मन्द बुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा संस्था के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुआ।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल दीक्षित ने की। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रतिभा कमल माहौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य लक्ष्य मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। यादव ने यह भी कहा कि भविष्य में दिव्यांगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास और कौशल विकास की योजनाएं शुरू की जाएंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने एक मूक-बधिर व्यक्ति को कान की मशीन भेंट की। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रतिभा कमल माहौर को दुपट्टा पहनाकर और राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोमेश सोलंकी, पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण कुमार शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि प्रेम कुमार शर्मा, टेकचंद, सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Home
ताजा न्यूज़
सासनी के भोजगढ़ी में हुआ दिव्यांग सशक्तिकरण संस्था कार्यालय का भव्य शुभारंभहवन-पूजन के साथ हुआ उद्घाटन, मूक-बधिर को भेंट की कान की मशीन
सासनी के भोजगढ़ी में हुआ दिव्यांग सशक्तिकरण संस्था कार्यालय का भव्य शुभारंभहवन-पूजन के साथ हुआ उद्घाटन, मूक-बधिर को भेंट की कान की मशीन

Read Also
Recommendation for You

नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी बैठक करते हुए UP/हाथरस।नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने तहसील सभागार सिकन्दराराऊ…
















