UP/hathras जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा मथुरा रोड स्थित सुंदर बाग में एडवोकेट भोला शंकर अग्रवाल एवं सुंदर बाग के संचालक कपिल अग्रवाल के सहयोग से एक दिवसीय पारिवारिक मिलन, कुटुंब प्रबोधन एवं युवा संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जीएसटी अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा, शाखा संरक्षक आर.सी. नरूला, राकेश मोहन वशिष्ठ, डॉ. बी.पी. सिंह, अध्यक्ष जय शर्मा, प्रांतीय गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रभारी तरुण शर्मा, फेम के मंडल संयोजक एवं जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, नगर मंत्री विजय गुप्ता, अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की डिम्पल वार्ष्णेय एवं पूजा वार्ष्णेय, रोटरी क्लब की विनीता तथा एडीएचआर के बाल प्रकाश वार्ष्णेय व वर्षा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉ. बी.पी. सिंह एवं राकेश मोहन वशिष्ठ ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर विचार रखे, जबकि ऋषि कुमार वार्ष्णेय एवं तरुण शर्मा ने युवाओं को मोबाइल के दुष्प्रभावों से बचने और संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।इसके बाद प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा जलविहार और विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। खेलों के सफल संचालन में अविनाश सिंह, राजकुमार वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, आशीष रस्तोगी एवं जिया रस्तोगी का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं में बाल प्रकाश, वर्षा, ऋषि-संगीता, डिम्पल-प्रदीप तथा राजकुमार-पूजा विजेता रहे।इस अवसर पर रिचा खंडेलवाल, संजीव सेंगर, ज्योति सिंह, प्रियंका शर्मा, सृष्टि शर्मा, ममता गर्ग, सीमा अग्रवाल, संगीता वार्ष्णेय, नवीन शर्मा, दीपक भारद्वाज, डॉ. नितिन मिश्रा, रति मिश्रा, उद्भव कृष्ण शर्मा, वंदना शर्मा, अंकित टालीवाल, हिमांशु शर्मा, अमिता सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं परिवारजन मौजूद रहे।
Home
ताजा न्यूज़
भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Recommendation for You

UP/HATHRAS – जनपद हाथरस में पशुपालन विभाग के पैरावेट, पशुमित्र, पशुमैत्री और ले-इंसेमिनेटर कार्यकर्ताओं ने…

UP/hathras नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/hathras इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/hathras कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…













