UP/Hathras भूषण कुमार अग्रवाल को सम्मानित करते हुए हाथरस। राष्ट्रीय सीए दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने सम्मान समारोह आयोजित कर वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट भूषण कुमार अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान और ईमानदारी के लिए प्रशस्ति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में राधा गवार, नेहा गुप्ता, सीमा सबलोक, पूजा सिंह और दीप्ति अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
राष्ट्रीय सीए दिवस पर वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सम्मानित

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















