UP/Hathras टक्कर से घायल दंपत्तिहाथरस। गांव नगला नाई के निकट एक अज्ञात वाहन ने साईल सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। जिससे साईकिल सवार दंपत्ति घायल हो गये। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है।
रविवार को मिली जानकारी क अनुसार नगला नाई निवासी राजकुमार पुत्र मोहन लाल अपनी पत्नी के साथ हाथरस की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शनिवार देर रात वे काम समाप्त कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे।बताते हैं कि जब दोनांें अपने गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से चल रहे अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साईकिल सवार राजकुमार और उसकी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए, तथा साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से मय वाहन के फारार हो गया। लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल दंपति को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दंपति घायल

Read Also
Recommendation for You

नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी बैठक करते हुए UP/हाथरस।नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने तहसील सभागार सिकन्दराराऊ…
















