Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

न्यायालय कर्मचारियों को शिष्टाचार एवं कार्यप्रणाली का दिया गया प्रशिक्षण

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। जेटीआरआई लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेश पर जनपद न्यायालय हाथरस के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालय कर्मचारियों में सतत सीखने की भावना विकसित करना तथा कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना रहा।प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पेशकार राजीव कुमार एवं प्रशासनिक लिपिक आशुतोष अग्रवाल ने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को न्यायालयीन शिष्टाचार, कार्यालयी कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों के रखरखाव संबंधी जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को वादकारियों एवं सहकर्मियों के साथ सम्मानजनक और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की सीख दी गई। साथ ही वरिष्ठ कर्मचारियों से कार्य प्रणाली सीखने, फाइलों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर बल दिया गया।इसके अलावा सामान्य नियमावली (सिविल) के अनुरूप विभिन्न रजिस्टरों को तैयार करने की तकनीकी जानकारी भी कर्मचारियों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में जनपद न्यायालय के सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।-

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *