Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मीतई मंडल द्वारा हाथरस स्थित रूद्र फार्म हाउस कैंप कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस से नीरज चक्रपाणी की रिपोर्ट

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गौरव आर्य जी रहे तथा कार्यक्रम का नेतृत्व मीतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्मृति पाठक जी ने किया।

banner 325x300

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के चित्र पर मिष्ठान खिलाकर जन्मदिवस मनाया गया। साथ ही आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया तथा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री एवं मनोनीत सभासद श्री संजय सक्सैना जी, मनोनीत सभासद श्री मूलचंद्र वार्ष्णेय जी, पूर्व मंडल महामंत्री श्री दिनेश शर्मा जी, पूर्व विस्तारक श्री अंकित गौड़ जी, मंडल महामंत्री श्री अजय नागर जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री पिंटू खटीक जी, श्री सतीश माहौर जी, मीडिया प्रभारी श्री ललित माहौर जी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

🌳🌳 विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌳🌳

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *