Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस से नीरज चक्रपाणी की रिपोर्ट


विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद, हाथरस एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल, हाथरस में मोहल्ला समिति की महिलाओं के साथ एक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी ने की।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी द्वारा उपस्थित महिलाओं को डस्टबिन वितरित किए गए तथा सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर भी विशेष रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों पावन अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ओमपाल बाबूजी (संयुक्त क्षेत्र के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख) रहे। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर श्रीमती दीप्ति अग्रवाल जी, भाजपा नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद श्री विवेक गुप्ता जी, एडीएचआर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनल अग्रवाल जी, श्रीमती कोमल महेश्वरी जी, श्रीमती लीलावती पुंडीर जी, श्रीमती पूजा वार्ष्णेय जी, श्रीमती संतोष जोशी जी, श्रीमती पूजा शर्मा जी, पूर्व सभासद श्रीमती बाला शर्मा जी, दुर्गा वाहिनी की जिला सह-संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय जी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती राखी यादव जी, राजस्व निरीक्षक श्रीमती पिंकी चौहान जी, कनिष्ठ लिपिक आईना पौलुस, मांग लिपिक श्रीमती रचना पाठक एवं मीनू कुशवाह, लेखाकार श्री संजय अग्रवाल जी, कार्यालय अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार जी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री मुशाहिद हुसैन जी, नजूल निरीक्षक श्री यशुराज शर्मा जी तथा आईटीसी मिशन सुनहरा कल से श्री अविनाश सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करे।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *