हाथरस। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। शुभारंभ के बाद जिला न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलो का निरीक्षण किया और वहां पहुंचे फरियादियों से बातचीत की।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव जयहिन्द कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रमिकों से जुड़े वाद, किरायेदारी और राजस्व संबंधी विवादों के साथ-साथ शमनीय फौजदारी मामलों तथा बैंक ऋण से संबंधित प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर बड़ी संख्या में वादों निस्तारण कराया गया है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित, सरल और कम खर्चीला न्याय उपलब्ध कराया जाता है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।
जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















