हाथरस।थाना सादाबाद पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक छुरा तथा चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे सब्बल, लोहे की रॉड, शिकंजा, छैनी, पेचकश और प्लास बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी किए गए 23,500 रुपये भी बरामद हुए हैं। यह मामला 25 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था, जब ऊँचागांव रसमई निवासी सलीम ने शिकायत दी कि 17 अप्रैल को उनकी दुकान से 2 लाख रुपये से भरा थैला चोरी हो गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, ईदगाह रोड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में रेकी करते थे और रात में घरों में घुसकर लोगों को डराकर चोरी करते थे। 17 अप्रैल को जलेसर रोड पर उन्होंने एक थैला चोरी किया था, जिसमें 2 लाख रुपये थे, जिन्हें आपस में बांट लिया गया था।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















