Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

जिले के तीन प्रधानाचार्य को मिला राजकीय सम्मान

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर नीतू यादव, श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सौरभ जैन, कन्या इंटर कॉलेज सासनी हाथरस की प्रधानाचार्य डॉक्टर उमा कुमारी को शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में अपने प्रयासों से अधिकतम प्रतिभाग कराकर अपने- अपने विद्यालय को चयन प्राप्त करने हेतु उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान* प्राप्त हुआ। आज दिनांक 19-4-26 को एक सम्मान समारोह का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल, लखनऊ में कॉलेज आफ टीचर एजुकेशन (सी टी ई) के प्राचार्य श्री अजय कुमार सिंह के मार्ग निर्देशन में किया गया। जिसमें प्रदेश भर के लगभग 409 प्रधानाचार्य और शिक्षकों का सम्मान हुआ ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह पूर्व निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश/ एससीईआरटी ने प्रतिभाग किया ।इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया। उक्त समारोह में श्री अजय कुमार सिंह प्रधानाचार्य कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सी टी ई ) द्वारा डॉ नीतू यादव, डॉ सौरभ जैन एवं डॉ उमा कुमारी को मेडल पहनकर तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री प्रताप नारायण सिंह (निदेशक मनोविज्ञान शाला प्रयागराज एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज) तथा श्री अनिल भूषण चतुर्वेदी (निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा तथा उर्दू एवं प्राच्य भाषाएं एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज) ने शिरकत की। श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की 16 छात्राओं ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है, कन्या इण्टर कॉलेज सासनी हाथरस की कुल 13 छात्राओं ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है और श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की के कुल 05 छात्रों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। विद्यार्थियों की यह सफलताएं उनके समर्पित प्रधानाचार्य की प्रतिबद्धता का नतीजा है। उपरोक्त सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में और स्कॉलरशिप परीक्षा में विद्यार्थियों के रुझान और प्रतिभाग को बढ़ाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें तीनों विद्यालयों के प्रधानाचार्ययों के द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया। यहां बताते चलें कि इस छात्रवृत्ति को गरीब तथा योग्य छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित किया गया है। परंतु विगत वर्षों में पाया गया कि उक्त छात्रवृत्ति के लिए विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के द्वारा उपलब्ध छात्रवृत्ति के लिए उपेक्षा दिखाई जाती रही है। जिस कारण से गरीब और पत्र बच्चे छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह जाते थे। जिले के इन तीन प्रधानाचार्य के द्वारा अधिकतम संख्या में विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराया गया और गरीब और पात्र बच्चों को उनका हक प्राप्त हो सका। उक्त प्रधानाचार्ययों ने अपने सीमित संसाधनों का उपयोग कर विद्यार्थियों को तैयारी करने में मदद की जिसका परिणाम है। कि जिले के बहुत सारे विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो सके और उनका चयन छात्रवृत्ति के लिए हो गया ।इन सभी विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष अपने अध्ययन को सुचारू रखने के लिए ₹12000 राज्य सरकार द्वारा प्राप्त होंगे। यह सम्मान इन तीनों प्रधानाचार्य को उनके अभूतपूर्व प्रयासों के लिए मिला है। हमारे जिले हाथरस के जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संत प्रकाश जी ने इन तीनों प्रधानाचार्ययों की भूरि -भूरि प्रशंसा की और विद्यार्थियों के उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रस्तुत की।
श्री सत्यवीर सिंह
जिला नोडल अधिकारी,राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्र वृत्ति परीक्षा सत्र- 2025-26
तथा श्री मुकेश यादव, नोडल, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र- 2025-26 अलीगढ मण्डल का विशेष सहयोग रहा।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *