Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त की गई 68 लीटर अवैध शराब को किया नष्ट

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। सासनी कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन पर अवैध शराब के निस्तारण का विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही के तहत सासनी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में ज़ब्त की गई लगभग 68 लीटर अवैध शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

यह कदम क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने और थानों के मालखानों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि लंबे समय से विभिन्न मुकदमों के तहत ज़ब्त की गई शराब थानों के मालखाने में जमा थी। न्यायालय और उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार, एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसकी देखरेख में इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

banner 325x300

निस्तारण के दौरान शराब की बोतलों को खोलकर ज़मीन में गड्ढा खोदकर आग लगा दी, ताकि इसका पुन: उपयोग न हो सके।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि अपराध से जुड़ी सामग्रियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और इसी कड़ी में यह बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
इस दौरान क्षेत्र अधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार के साथ अन्य थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *