Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

हाथरस में पत्रकार की निर्मम हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

banner 120x600
banner 468x60

मंगलवार को हाथरस के दिल्ली वाला मोहल्ला स्थित जय राधे गली निवासी पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू का शव सहपऊ थाना क्षेत्र के एक गंदे नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हत्या से पहले उन्हें करीब 4 से 5 घंटे तक बेरहमी से पीटा गया था, जिससे उनकी सात हड्डियां टूट गई थीं। इस दर्दनाक घटना से पूरे जनपद के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि मृतक पत्रकार ने अपनी हत्या की आशंका को लेकर घटना से पांच दिन पूर्व ही सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते पुलिस द्वारा उचित कदम उठाए जाते तो शायद यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी। इसी लापरवाही को लेकर पत्रकारों ने जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

banner 325x300

घटना से नाराज सैकड़ों पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठकर हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा एनकाउंटर की मांग की। पत्रकारों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से संबंधित चौकी इंचार्ज और बीट कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया, वहीं सदर कोतवाली प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद पत्रकारों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय की मांग करेंगे।

बाईट — चिरंजीव नाथ सिन्हा — पुलिस अधीक्षक हाथरस

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *