Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

आरएसईटी हाथरस में सब्जी उत्पादन का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू

banner 120x600
banner 468x60

केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

सासनी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सासनी-जलेसर रोड गांव किशनगढ़ी स्थित केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) में सब्जी उत्पादन (वेजीटेविल फारमिंग) सब्जी उत्पादन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक सुनील कुमार झा ने बताया कि दस दिवसीय दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगामी अट्ठाईस मार्च शुरू किया गया है जो नौ अप्रैल तक संचालित होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें खेती की पारंपरिक पद्धतियों से निकालकर आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर गहन जानकारी दी जाएगी जिसमें उन्नत बीज चयन एवं नर्सरी प्रबंधन, वैज्ञानिक खेती एवं सिंचाई तकनीक, जैविक खाद का प्रयोग एवं मृदा स्वास्थ्य, कीट व रोग नियंत्रण के प्रभावी उपाय, सब्जी विपणन (मार्केटिंग) के गुर सिखाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से प्रतिभागियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशिक्षण की पूरी अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को निशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। कोर्स पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को अधिकृत प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही, जो युवा अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें बैंक से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया में भी संस्थान द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। निदेशक ने बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का एक बड़ा मंच है। इच्छुक अभ्यर्थी समय से पंजीकरण कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं ताकि वे उन्नत कृषि के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *