बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज को अपनी अस्मिता और सत्ता में आने के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने चुनाव से पहले मिलने वाले प्रलोभनों से बचने की चेतावनी भी दी, अन्यथा चुनाव बाद स्थिति उनके लिए मुश्किल हो सकती है। मायावती ने बसपा की यूपी में चार बार सरकार चलाने और सर्वसमाज के सुरक्षा, जान-माल और मजहब की संवैधानिक गारंटी सुनिश्चित करने वाली उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। इसके अलावा उन्होंने 15 मार्च को बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आगामी 15 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बसपा के मिशनरी उद्देश्यों के साथ मनाने की अपील की।
बहुजन समाज चुनावी लालच से बचे, नहीं तो आने वाले पांच साल होंगे कठिन : मायावती

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















