Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

संसद का बजट सत्र शुरू, रविवार को पहली बार पेश होगा आम बजट

banner 120x600
banner 468x60


संसद के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त संबोधन से होगी। बृहस्पतिवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जबकि रविवार को आम बजट प्रस्तुत किया जाएगा। यह संसदीय इतिहास में पहला अवसर होगा जब आम बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस बार एक और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि आर्थिक सर्वेक्षण आम बजट से तीन दिन पहले ही संसद में पेश किया जाएगा। अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करने के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना की दिशा भी स्पष्ट करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस अवसर पर लगातार नौवीं बार आम बजट पेश करेंगी। बजट की तैयारियों के अंतिम चरण के संकेत के रूप में मंगलवार को पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुईं। यह समारोह रायसीना हिल स्थित नॉर्थ ब्लॉक में संपन्न हुआ, जिसे बजट दस्तावेजों की अंतिम प्रक्रिया की शुरुआत माना जाता है।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *