हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में विगत दिनांक अपरान्हः 3 बजे, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गृृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में संवाद कार्यक्रम का आयोजन सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में किया गया। इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा ‘‘आपदा मित्र स्वयंसेवकों के साथ संवाद‘‘ किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलाधिकारी कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने आपदा के समय स्वयंसेवकों की भूमिका और उनके साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र समाज की अग्रिम पंक्ति के रक्षक हैं, जो विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सहायता करते हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस वर्चुअल सत्र में प्रभारी अधिकारी आपदा धर्मेंद्र सिंह एवं जिला आपदा विशेषज्ञ/जिला होमगार्ड कमांडेंट के नेतृत्व में जनपद के प्रशिक्षण प्राप्त 74 होमगार्ड आपदा मित्र/प्रशिक्षण प्राप्त अन्य स्वयंसेवक/वॉलेंटियर/आपदा मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि संवाद कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण भारत में आपदा प्रबंधन की नई तकनीकों, भविष्य की चुनौतियों और जमीनी स्तर पर राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के गुर साझा किए गए। संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की वाइट का भी प्रसारण किया गया। जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि शासन की इस पहल से स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ा है और वे भविष्य में किसी भी प्राकृतिक या मानव जनित आपदा से निपटने के लिए पूर्णतः तत्पर हैं। इस वर्चुअल संवाद में अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Home
ताजा न्यूज़
हाथरस। आपदा मित्रों ने गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री के संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग
हाथरस। आपदा मित्रों ने गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री के संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















