Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

हाथरस/ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम के तहत विभिन्न स्कूलों से आये छात्र छात्राओं को कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कराया

banner 120x600
banner 468x60

पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली, नई नई चुनौतियों, नागरिकों के उत्तर दायित्व के बारे में जागरूक किया

कार्यक्रम के दौरान छह छात्रा एवं एक छात्र को एक दिवस की पुलिस अधीक्षक के रूप में पुलिस प्रशासनिक कार्यो की जानकारी कर आमजन की समस्याओं को सुना गया

banner 325x300

हाथरस। पुलिस अधीक्षक ह चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग (SPEL) प्रोग्राम के तहत राजकीय विद्यालय कुरसण्डा, सरस्वती महाविद्यालय, पी.सी. बाग्ला महाविद्यालय हाथरस से आये छात्र-छात्राओं को सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयेजित कर सामाजिक समस्याओं से अवगत कराते हुए उनमें संवेदनशीलता विकसित करने व तनाव प्रबंधन सीखने के लिये प्रशिक्षण तथा पुलिस की कार्यशैली आदि के विषय में जानकारी देते हुए पुलिस और प्रशासनिक कार्यों के प्रति किया गया जागरूक ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL)-3.0 के तहत आये छात्र-छात्रओं को पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में पुलिस और प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी लाइन हिमांशू माथुर (नोडल अधिकारी SPEL), क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्यामवीर सिंह निरीक्षक मुकेश बाबू (प्रभारी SPEL) एवं विभिन्न स्कूलों से आये छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को अनुभवात्मक सिखलाई (Experiential Learning) के अन्तर्गत कानून और आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था आदि विषयों पर जानकारी देते हुए पुलिस के प्रति नेतृत्व, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए जागरूक किया गया ।
तत्पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म जलपान कराकर पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में किये जा कार्यों के बारे में जानकारी दी गई । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आपातकालीन सेवा डायल 112 की कार्यशैली, साइबर अपराधों एवं उनसे बचने के तरीकों के बारे में बताया गया । साथ ही बताया गया कि विभिन्न प्रकार की फ्राड स्कीम, .APK फाइल फ्राड, डिजिटल अरेस्ट, अपरिचित नम्बर से कॉल कर होने वाले फ्राड, एआई के द्वारा फोटो वीडियो एडिट कर होने वाले फ्राड आदि के बारे में बताया गया एवं मोबाइल गुम होने, महिला सम्बन्धी, आपके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के फ्राड की आनलाईन शिकायत कैसे की जा सकती है के बारे में बताते हुए साइबर सम्बन्धी शिकायतो हेतु सरकार द्वारा जारी हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई । छह छात्राओं एवं एक छात्र को एक दिन की पुलिस अधीक्षक बनाया गया । जिनके द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गई और संज्ञान लेते हुए समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

बॉक्स
➡️SPEL क्या है- उक्त कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय और उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित STUDENT POLICE EXPERIENTIAL LEARNING PROGRAM (SPEL) – Phase 3 प्रदेश के सभी 75 जनपदों में चलाया जा रहा है । जिसका जनपद हाथरस में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में दिनांक 20.01.2026 को शुभारम्भ किया गया । SPEL अभियान के अन्तर्गत 30 दिवस कार्यक्रम करते हुए जनपद के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा । कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पुलिस विभाग के साथ मिलकर सीसीटीएनएस, एफ.आई.आर., भीड़ नियंत्रण, गश्त, पिकेट, भ्रमण, ट्रैफिक मैनेजमेंट, अग्नि शमन, महिला एवं बाल विकास, साइबर अपराध, हेल्प लाइन नम्बर 1090, 112, 1930, भारतीय न्याय संहिता जैसे विषयों के बारे में जानकारी देकर इनके प्रति जागरूक किया जायेगा ।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *