हाथरस। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा सघन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कोटा बामोली, लुहेटा, मंडी समिति सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। आबकारी टीम द्वारा दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया गया और टेस्ट परचेज़िंग के माध्यम से शराब की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी परीक्षण किया गया और अनुज्ञापियों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सासनी क्षेत्र के छौंक, सलेमपुर तथा चंदपा क्षेत्र अंतर्गत जाजपुर, भटेला, बामोली आदि संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की गई। इस कार्यवाही में क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक, अच्छे लाल मिश्र, आबकारी निरीक्षक सासनी सहित अन्य आबकारी स्टाफ मौजूद रहा।
आबकारी विभाग का चेकिंग अभियान, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















