हाथरस। शहर में एक गर्भवती महिला की अचानक मौत का मामला सामने आया है। यह घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अलगजी की है, जहां महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय नीतू के रूप में हुई है, जो नगला अलगजी की निवासी थी। नीतू की शादी वर्ष 2021 में इसी गांव के दीपक से हुई थी, जो शहर में एक बर्तन की दुकान पर काम करते हैं। दंपती की पहले से एक बच्ची है और नीतू इस समय दूसरी बार गर्भवती थी। रविवार की सुबह नीतू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घबराए हुए परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम जिला अस्पताल और मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि मौत के सटीक कारण का पता लगाया जा सके।
संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















