Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेसियों ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का ऐलान

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। काम के अधिकार की रक्षा हेतु मनरेगा बचाओ संग्राम के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर प्रेस नोट जारी किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि मनरेगा एक अधिकार आधारित कानून है, जिसे वर्ष 2005 में यूपीए सरकार ने लागू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा कानून में किए गए बदलाव मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाएगी। जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने बताया कि 11 जनवरी से 25 फरवरी तक विभिन्न चरणों में उपवास, जनसंपर्क, धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अजीत गोस्वामी, अवधेश बक्शी, संजीव अंधीवाल, ठाकुर कपिल सिंह, प्रभा शंकर शर्मा, गोविंद चतुर्वेदी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *